हिम्मत सिंह हत्याकांड: चारों आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

अपहरण और हत्या मामले में पुलिस करेगी गहन पूछताछ

 | 
Himmat Singh Murder Case

 

 

Udaipur Times News, Crime News,Murder News,उदयपुर 1 जुलाई  2026-  शहर के सुखेर थानाक्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हुई 45 वर्षीय हिम्मत सिंह की हत्या के मामले गिरफ्तार आरोपीयों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया किया। सुखेर थाने  की टीम आरोपियों को न्यायलय लेकर पहुंची।  कोर्ट में पुलिस द्वारा आरोपियों का पुलिस कस्टडी रिमांड मंगा। 

सुखेर थानाधिकारी भारत योगी ने बताया की न्यायालय ने आरोपियों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा है , अब इस अवधि में पुलिस द्वारा आरोपियों से इस मामले के विभिन्न पेहलूओं पर पूछताछ  की जाएगी। Udaipur News

गौरतलब है की  287 जून को यह हत्या मामला सामने आया था, मृतक की पहचान मावली निवासी 45 वर्षीय हिम्मत सिंह सोलंकी के रूप में हुई थी । घटना के विरोध में राजपूत करणी सेना और समाज के लोगों ने एमबी अस्पताल में प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की थी। Himmat SIngh Murder Udaipur 

हिम्मत सिंह 26 जून को कार से कैलाशपुरी पहुंचे थे, जहां वह एक महिला मित्र का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की एक सफेद पिकअप वहां पहुंची और उनकी कार को टक्कर मार दी। 

पिकअप से उतरे 7 से 8 बदमाशों ने कार के शीशे लाठियों और पत्थरों से तोड़ दिए तथा हिम्मत सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उनका अपहरण कर करीब 10 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। Crime News

हिम्मत सिंह के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सुखेर थाने में गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 27 जून को सर्च अभियान चलाया, जिसके दौरान शनिवार शाम करीब पांच बजे पेसिफिक अस्पताल के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में उनका शव बरामद हुआ। 

सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मामले में चार आरोपियोंगिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने एक महिला को भी आरोपी बनाया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना सामने आया है। Crime News

प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

#Udaipur #Rajasthan #CrimeNews #UdaipurCrime #BreakingNews #HimmatSingh #Kidnapping #MurderCase #PoliceInvestigation #RajasthanNews #LoveAffair #Sukher #Kailashpuri #UdaipurUpdates #LocalNews #IndiaNews #CrimeUpdate #LatestNews #Justice #UdaipurPolice

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News