गुमशुदा और चोरी हुए 31 मोबाइल हिरणमगरी पुलिस ने किए बरामद

अब पुलिस उनके मालिकों को लौटा रही मोबाइल
 | 
mobile

उदयपुर 10 फ़रवरी 2024 । शहर के हिरण मगरी थाना पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल को तकनीकी मदद से ट्रेस कर बरामद किए और मोबाइल को उनके मालिकों को लौटाए जा रहे है। 

हिरण मगरी थाना पुलिस ने 4 लाख 50 हजार रुपए की कीमत के 31 मोबाइल बरामद किए है। 

mobile

एसपी भुवन भूषण यादव द्वारा गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने और चोरी हुए मोबाइलों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के तहत हिरण मगरी थानाधिकारी दर्शन सिंह की टीम में कमलेंद्र सिंह और राजकुमार झाखड़ की टीम ने गुमशुदा और चोरी हुए विभिन्न कंपनियों के 21 मोबाइल बरामद किए हैं। 

पुलिस अब मोबाइल ट्रेस मालिकों को सुपुर्द कर रही है। इससे पहले हिरण मगरी थाना पुलिस में 82 मोबाइल ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटा चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News