हिस्ट्रीशीटर को 2.200 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पुलिस ने पकड़ा


आरोपी के खिलाफ 22 आपराधिक मामले है दर्ज 

 | 
HISOTRY SHEETER MOBIN KHAN UDAIPUR

उदयपुर ,25.08.23- शहर की गोवेर्धन विलास थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाने  के एक हिस्ट्रीशीटर को 2.200 किलोग्राम अवैध गांजा  के साथ गिरफ्तार किया।  

हिस्ट्रीशीटर मोबिन खान उर्फ़ बोबिन द्वारा अपने कब्जे में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा रख क्र गुमने के मद्दे नजर उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS ) एक्ट की धारा  8/20 के तहत मामला दर्ज कर  लिया गया है और उसके कब्जे से अवैध गांजे  की जप्त कर  उसके बारे में पूछ-ताछ  की जा रही है। 

गोवर्धनविलास थानाधिकारी राव अजय सिंह ने बताया की शुक्रवार  (24.08.2023) को पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व चलाये गये विशेष अभियान के तहत ठाणे के सुब इंस्पेक्टर  नारायण लाल और  जाप्ता द्वारा गोवर्धनसागर तालाब की पाल एक संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पूछताछ हेतु रोकना चाहा तो युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। 

जिसको पुलिस टीम द्वारा पिछा कर उसे पकडा व भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नही दे पाया, जिसको नाम पता पूछा तो उसने स्वयं का नाम मोबिन खान उर्फ बोबिन उर्फ बोबिन पिता रफीक खान उम्र 30 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी, कच्ची बस्ती, चुंगीनाका होना बताया।

 पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति की तलाशी ली थी तो उसके कब्जे से 2.200 किलोग्राम अवैध गांजा होना पाया गया जिस से इस अवैध गंजे के बारे में पूछ टाच की जा रही है।  

आरोपी मोबिन खान उर्फ बोबिन उर्फ मोमिन का सजायाबी रिकॉर्ड:- गिरफतारशुदा आरोपी मोबिन खान उर्फ बोबिन उर्फ बोबिन गोवर्धनविलास थाने का हिस्ट्रीशीटर होकर अभियुक्त के विरूद्ध उदयपुर शहर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट, अपहरण, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, आबकारी अधिनियम व मारपीट के कुल 22 प्रकरण दर्ज है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम 

1.  राव अजय सिंह पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास
2.  नारायण लाल उ.नि.
3.  गणेश सिंह हैडकानि 
4.  भगवती लाल हैडकानि 
5.  दिनेश सिंह कानि 
6.  रविन्द्र कुमार कानि 

डीएसटी टीम के सदस्य:-

1.  दर्शन सिंह पु.नि. प्रभारी डीएसटी टीम
2.  विक्रम सिंह हैडकानि
3. सुखदेव सिंह हैडकानि
4. उपेन्द्र सिंह कानि

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News