हथियार बेचने और खरीदने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर बड़ा मेवाती गिरफ्तार

सूरजपोल थाना पुलिस की कार्रवाई 

 | 
Bada Mewati arrest

उदयपुर 21 मई 2024 । शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ फरदीन पिता फारुख को गिरफ्तार किया है वहीँ फरदीन को पिस्टल बेचने के आरोप में ईस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती को भी गिरफ्तार किया गया है।  

ईस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती अम्बामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सूरजपोल थाना और स्पेशल पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।  

पुलिस ने फरदीन और ईस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती के कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सूरजपोल थाना पुलिस ने दोनो को कोर्ट में पेश किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News