मादक पदार्थ के साथ हिस्ट्रीशीटर और उसका भाई गिरफ्तार

भूपालपुरा थाना पुलिस की कार्यवाही

 | 
arrest with drugs

उदयपुर 16 सितंबर 2023 । मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ भूपालपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर और उसके भाई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी भारत योगी से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाने का हिस्ट्रीशीटर आलम खान और उसका भाई मोहसिन खान निवासी मठ भोपालपुरा पिछले लंबे समय से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के खरीद फरोख्त का काम शहर में कर रहे हैं। 

पुलिस उनकी तलाश में थी और मुखबिर से सूचना मिली कि आलम और उसका भाई मोहसिन दोनों ही घर पर मौजूद है। इस सूचना पर थानाधिकारी भारत योगी अपनी टीम के साथ आलम के घर पर पहुंचे जहां दबिश दी गई तो आलम और उसके भाई मोहसिन ने पुलिस की टीम को जब आते हुए देखा तो उन्होंने घर से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेरा बनाकर दोनों भाइयों को पकड़ा और जब दोनों की तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से कुल 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर की जप्त की।

योगी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आलम खान भूपालपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ कुल 29 आपराधिक मामले शहर के अलग-अलग स्थान में दर्ज है तो वही उसके भाई मोहसिन के खिलाफ 12 आपराधिक मामले शहर के विभिन्न स्थानों में दर्ज है और पुलिस अब इन दोनों से अपने कब्जे में इस ब्राउन शुगर को रखने और इसे किन किन ग्राहकों को बेचने की प्लानिंग कर रहे थे इस बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News