चित्तौड़गढ़ में हथियार के साथ सोशल मीडिया पोस्ट वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Udaipur Times, Chittorgarh News: ज़िले के बस्सी थाना पुलिस ने देशी कट्टानुमा हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने वाले हिस्ट्रीशीटर सोनू सुथार को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व अपनी झूठी शान और लोगों में भय व्याप्त कर अपना रूतबा जमाने के लिए हथियारों अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो वीडियो पोस्ट कर आमजन मे भय पैदा किया जा रहा है।
सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन या भ्रामक सामग्री, गुण्डागर्दी प्रदर्शित करने अथवा अपराध का महिमामंडन करने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही एवं उक्त आपराधिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना बस्सी प्रेमसिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।
तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित की जाकर मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर सोनू पिता शांति लाल सुथार उम्र 32 साल निवासी सुधार मोहल्ला बस्सी पुलिस थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ द्वारा सोशल मीडिया पर देशी कट्टानुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय व्याप्त करने पर शाति भंग में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीमः - एएसआई भैरूलाल, कानि,. विजेश,शोभाग।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के हथियारों अथवा हथियारनुमा वस्तुओं का प्रदर्शन करने वाली फोटो, वीडियो या अन्य कोई भ्रामक सामग्री पोस्ट, साझा या प्रसारित न करें। अपराधियों का महिमामंडन करने अथवा आमजन में भय, असुरक्षा एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करने वाली सामग्री का प्रसारण कानूनन दंडनीय है। ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
