सूरजपोल में हिस्ट्रीशीटर ने युवक के सर पर मारी बोटल

आपसी रंजिश के चलते हुई कहासुनी के बाद झगड़ा 

 | 
crime

उदयपुर 2 दिसंबर 2024 । शहर के सूरजपोल इलाके में कहासुनी के बाद दो युवकों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। जिसमे एक व्यक्ति ने दूसरे की पिटाई कर दी। घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया तो वहीँ आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी सुरजपोल रतन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार हिस्ट्री शीटर लव साल्वी और नूर ईस्माल के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, सोमवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर सूरजपोल इलाके में कहासुनी हुई जिसमे लव सालवी ने नार के सर पर बोतल फोड़ उसे घायल कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नूर को हॉस्पिटल ला जाया गया, तो वहीं  आरोपी लव साल्वी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उस से इस मामले को लेकर पूछताछ  कर रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News