घंटाघर थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ 24 प्रकरण दर्ज 
 | 
Ghantaghar police station udaipur

उदयपुर 6 मई 2026। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी शहर उमेश ओझा एवं डिप्टी एसपी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कर्मवीर सिंह राठौड़और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद राहिल शेख उर्फ बोहरा (27) निवासी कीकर गली, महावतवाड़ी,  जो संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर मारपीट, हत्या के प्रयास, लूट, छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 24 प्रकरण दर्ज हैं।

#UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #UdaipurPolice #SudarshanChakra2 #BreakingNews #CrimeReport #ArrestNews #LawAndOrder #UdaipurUpdate #RajasthanPolice

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News