10 हजार के इनामी नरेश हरिजन गेंग का सदस्य हिस्ट्रीशीटर साहिल गिरफ्तार

अवैध हथियार सहित गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर केंद्रीय कारागार भेजा गया

 | 
Udaipur Surajpol Police Arrest History-Sheeter Sahil With Illegal Weapon | ₹10,000 Rewarded Criminal Held

उदयपुर ,8 दिसंबर 2025 -- पुलिस थाना सूरजपोल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिजन गैंग के सदस्य और 10 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी साहिल को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। थाना सूरजपोल के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल द्वारा संगठित अपराध सिंडिकेट पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उषा ओझा और वृत्ताधिकारी (नगर पूर्व) सूर्यवीर सिंह के निर्देशन में थाना अधिकारी रतन सिंह और टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी साहिल को प्रकरण संख्या 144/2025 में 10 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी होने के साथ-साथ अवैध धारदार हथियार और छुरी के साथ गिरफ्तार किया।

इस मामले में प्रकरण संख्या 424/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज करने के बाद आरोपी को केंद्रीय कारागार उदयपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र स्व. सुंदर लाल निवासी नाइयों का वाड़ा, हरिजन बस्ती, थाना सूरजपोल, उदयपुर के रूप में हुई है।

अभियुक्त साहिल के आपराधिक रिकॉर्ड में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध कट्‌टा, मारपीट और आयुध अधिनियम जैसी लगभग 10 गंभीर धाराएँ दर्ज हैं। थाना सूरजपोल क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर होने के कारण आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News