हथियार के साथ फेसबुक पर फोटो डालने के शौक ने पहुँचाया हवालात

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर सनसनी फ़ैलाने वाले आरोपी को दबोचा 
 
 | 
पुलिस से पूछताछ के दौरान अभियुक्त उमेश ने बताया की जिस देसी कट्टे के साथ उन्होंने फोटो खींच के फेसबुक पर अपलोड किये थे वह देसी कट्टा मध्यप्रदेश निवासी एक मज़दूर का था। उमेश ने यह भी बताया की वह हथियार रखने का शौकीन है। और यह फोटो उसने सनसनी फ़ैलाने के उद्देश्य से फेसबुक पर पोस्ट किया था। 

उदयपुर 27 जनवरी 2020। सोशल मीडिया फेसबुक पर सनसनी फ़ैलाने के उद्देश्य से देसी कट्टे के साथ आपने फोटो डालने के शौक उदयपुर निवासी एक युवक को महंगा पड़ गया। इसी शौक ने उसे हवालात के पीछे पहुंचा दिया। शहर के सुखेर थाना पुलिस ने कल उस युवक को छुरे के साथ धर दबोचा। 

सुखेर पुलिस थानाधिकारी डी पी दाधीच ने बताया की सोशल मीडिया (फेसबुक) पर देसी कट्टे के साथ फोटो पोस्ट करने के अभियुक्त उमेश मोटवानी पुत्र ओमप्रकाश मोटवानी निवासी इंदिरापुरी कॉलोनी, भुवाणा को इंदिरापुरी कॉलोनी भुवाणा वाले मुख्य मार्ग से छुरे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस से पूछताछ के दौरान अभियुक्त उमेश ने बताया की जिस देसी कट्टे के साथ उन्होंने फोटो खींच के फेसबुक पर अपलोड किये थे वह देसी कट्टा मध्यप्रदेश निवासी एक मज़दूर का था। उमेश ने यह भी बताया की वह हथियार रखने का शौकीन है। और यह फोटो उसने सनसनी फ़ैलाने के उद्देश्य से फेसबुक पर पोस्ट किया था। 

पुलिस ने उमेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25, 5/27, 7/27 में मामला दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ कर दिया है।        
 
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News