होली की मस्ती मातम में बदली, चांदपोल पुलिया पर दो युवको की डूबने से हुई मौत

गोताखोर छोटू हेला ने काफी मशक्कत के बाद युवको के शव पानी से बाहर निकाले 

 | 

मृतकों में एक जयपुर तथा एक उदयपुर निवासी युवक की पिछोला में डूबने से मौत 

उदयपुर 29 मार्च 2021 । शहर के होली के उत्सव के चलते रंग में सराबोर माहौल में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब पीछोला झील के चांदपोल पुलिया पर दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान जयपुर निवासी विशाल सैनी हाल उदयपुर तथा भूपेंद्र मेघवाल पुत्र धनराज मेघवाल निवासी सवीना उदयपुर के रूप में की गई।  दोस्तों के डूबने की खबर मिलते ही परिजनो की ख़ुशी मातम में बदल गई। 

इधर युवको के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर घंटाघर थाना पुलिस पहुंची।  गोताखोर छोटू हेला ने काफी मशक्कत के बाद दोनों युवको के शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने युवको के शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News