हनीट्रैप के आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य साथियों, लूटी गई रकम और घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में होगी

 | 

उदयपुर 1 मई 2026। शहर के सुखेर थाना पुलिस द्वारा हनीट्रैप में फंसाकर युवक का अपहरण कर नकदी और जेवर लूटने के मामले में गिरफ्तार युवती सहित दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

गौरतलब है कि मानक चौक निवासी विष्णु पटेल को सोशल मीडिया के जरिए मिलने बुलाकर आरोपियों ने अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद मारपीट कर उससे सोने की चेन, अंगूठी, नकदी और अन्य सामान लूट लिया गया था। आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर रातभर घुमाया और रुपए की मांग भी की थी।

पीड़ित द्वारा वाहन नंबर नोट करने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और मामले का खुलासा करते हुए युवती सहित दो जनों को गिरफ्तार किया था।

अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य साथियों, लूटी गई रकम और घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

#UdaipurNews #RajasthanCrime #HoneytrapCase #UdaipurPolice #CrimeAlert #IndiaNews #BreakingNews #UdaipurUpdates #RajasthanNews #CyberCrime #LocalNewsUdaipur