उदयपुर में होटल व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

शव के पास से सुसाइड नोट बरामद जिसमें एक रिटायर्ड RAS अधिकारी, वकील और भू व्यवसाइयों के नाम है 

 | 
bhinder firing

होटल लवित्रा इन और अरनियावास होटल के मालिक है अनिल पुरोहित

उदयपुर 24 दिसंबर 2021। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में एक होटल व्यवसायी अनिल पुरोहित ने शुक्रवार शाम अपनी ही होटल लवित्रा इन के कमरे में खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली । मृतक के शव के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने खुद की पिस्टल से स्वयं को गोली मारी। शव के पास 3 पेज का सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें एक रिटायर्ड RAS अधिकारी, वकील और भू व्यवसाइयों के नाम हैं। जबकि आर्थिक तंगी और कुछ लोगो से लेनदेन की बात भी सामने आ रही है। पुरोहित इस होटल के अलावा अम्बामाता थाने के सामने अरनियावास होटल के मालिक भी है।

डीएसपी जितेंद्र आंचलिया ने बताया कि होटल में सेकंड फ्लोर पर होटल मालिक द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच के बाद शव को एमबी अस्पताल में रखवाया। सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। कल शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News