डूंगरपुर के ओबरी में किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त
आरोपी दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Udaipur Times News, Crime News Dungarpur, Explosive seized from Grocery store, डूंगरपुर 18 अगस्त 2026 - जिले की ओबरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा ओबरी स्थित एक किराना स्टोर से अवैध विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। वही किराना स्टोर मालिक को गिरफ्तार किया है | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है |
डूंगरपुर जिले के ओबरी थाने के सीआई रमेश कुमार ने बताया कि मुखबिर के जरिये ओबरी कस्बे में राजेन्द्र सिंह पंवार व्यक्ति द्वारा अपनी किराना की दूकान में अवैध रूप से विस्फोटक रखने व बेचने की सूचना मिली थी | मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा ओबरी में राजेंद्रसिंह पंवार पुत्र लक्ष्मणसिंह पंवार की किराना दुकान पर छापेमारी की। Crime News Dungarpur
दुकान के काउंटर के अंदर एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में यह विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने कट्टे से 53 जिलेटिन के गुल्ले और 5 टुकड़े, 100 डिटोनेटर और 46 फीट फ्यूज वायर जब्त किया | Police Action
आरोपी से जब विस्फोटक सामग्री रखने से संबंधित वैध कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मानव जीवन को संकट में डालने और बिना लाइसेंस विस्फोटक रखने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राजेंद्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। Explosives Seized
