विवाहित महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार

प्रतापनगर में विवाहित महिला की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई, जांच जारी

 | 
Pratap Nagar Police Station

उदयपुर 11 अप्रैल 2026 -  प्रतापनगर थाना क्षेत्र में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को बेडवास निवासी भावना कंवर पत्नी हेमेन्द्र सिंह राजपूत की ससुराल में संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी।

इस संबंध में मृतका के पिता केसर सिंह राठौड़ निवासी मंदेरिया, थाना डबोक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की जांच एसडीएम गिर्वा द्वारा की गई, जिसमें मृतका के पीहर पक्ष और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बयानों में मृतका की मौत को लेकर संदेह जताया गया। इसके साथ ही मेडिकल बोर्ड की प्राथमिक रिपोर्ट में भी मृत्यु को संदिग्ध बताया गया। जांच के बाद 10 अप्रैल 2026 को प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा के निर्देशन में डी.याई.एसपी  नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह राठौड़ द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह देवड़ा निवासी तलाई बेडवास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Pratapnagar #CrimeNews #UdaipurCrime #BreakingNews #PoliceInvestigation #RajasthanPolice #DomesticViolence #Justice #UdaipurUpdates #LocalNewsRajasthan #UdaipurToday #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News