उदयपुर - पति ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या का किया प्रयास

गायरियावास में प्रिंस चार्ल्स नामक व्यक्ति ने पत्नी सुनीता की गोली मार कर हत्या की फिर खुद किया आत्महत्या का प्रयास

 | 

2020 में प्रिंस चार्ल्स पर उसकी बेटी ने ही लगाया था यौनशोषण का आरोप

उदयपुर 21 अगस्त 2021। उदयपुर के गायरियावास क्षेत्र में आज दोपहर एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद स्वयं ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर और हाथ की नसें काटकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने पति को एमबी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरणमगरी थाना क्षेत्र के गायरियावास इलाके में आज दोपहर पौने तीन बजे प्रिंस चार्ल्स नामक व्यक्ति ने अपनी सुनीता चार्ल्स की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद प्रिंस चार्ल्स ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हिरणमगरी थाना पुलिस, सूरजपोल थाना पुलिस, एडीएसपी गोपालस्वरूप मेवाड़ा, वृत्ताधिकारी राजीव जोशी के साथ एफएसएल टीम ने पहुँच कर घटना की जानकारी और आवश्यक साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है। 

बताया जाता है की आरोपी प्रिंस चार्ल्स पर 2020 में उनकी बेटी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसकी पोक्सो एक्ट में कार्यवाही चल रही थी। वहीँ प्रिंस चार्ल्स की कोर्ट ने ज़मानत ख़ारिज कर दी थी जिसके चलते आरोपी ने संभवतया घटना को अंजाम दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News