लुटेरी दुल्हन से परेशान पति ने की आत्महत्या

लुटेरी दुल्हन से परेशान पति ने की आत्महत्या 

युवक के परिजनों का आरोप - पहले से चार चार बार शादी कर चुकी युवती ने लूट की नियत से की थी शादी
 
suicide

उदयपुर 12 अक्टूबर 2021 । शहर के इंद्रा कॉलोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान हो कर सोमवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान सैनिक सिंह उर्फ़ सुमित के रूप में की गई है। रिपोर्ट में पत्नी तनुष्का पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी के लिए तनुष्का ने जिसे माता-पिता, भाई-बहन बताया था। वो सभी फर्जी निकले। उसने यह शादी लूट की नीयत से की थी। 
    
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनिक सिंह उर्फ़ सुमित पेशे से वह ड्राइवर था। पिछले साल नवंबर में उसकी शादी तनुष्का उर्फ भारती से हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही दोनों की बीच झगड़ा शुरू हो गया। तनुष्का घर छोड़कर चली गई। उसने महिला थाने में सैनिक सिंह उर्फ़ सुमित के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट भी दी थी। दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। आरोप है कि वह 5 लाख रुपए के लिए सैनिक सिंह उर्फ़ सुमित को तंग कर रही थी।

रिपोर्ट में बताया कि सैनिक सिंह उर्फ़ सुमित और तनुष्का की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। सैनिक सिंह उर्फ़ सुमित ने अपने परिजनों को बिना बताए तनुष्का से शादी कर ली। शादी का एक महीने तक घर पर पता नहीं चला। एक महीने बाद महिला थाने मे मामला दर्ज होने से परिजनों को शादी के बारे में पता चला।

पुलिस ने बताया कि सैनिक सिंह उर्फ़ सुमित से शादी रचाने वाली तनुष्का पहले भी चार शादियां कर चुकी है। उसके एक 10 साल का बेटा भी है। पूर्व में हुई शादियों के बाद भी तनुष्का ने सभी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवा कर रुपए ऐंठे। तनुष्का महिला थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद से सैनिक सिंह को लगातार परेशान कर रही थी। इससे वह परेशान हो चुका था।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal