उदयपुर में दूसरी शादी की तैयारी कर रही पत्नी से सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर SP के पास पहुंचा पीड़ित पति

 | 

Udaipur Times, Crime Update: 28 मई 2026। ज़िले के झाड़ोल क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। पीड़ित पति भावेश ने ज़िला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपनी पत्नी पुष्पा बेन से सुरक्षा दिलाने और उसे दूसरी शादी करने से रोकने की मांग की है। 

पीड़ित भावेश ने बताया कि उसकी शादी 10 अगस्त 2021 को पुष्पा बेन के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान उसने पत्नी की पढ़ाई-लिखाई समेत अन्य खर्चों का पूरा वहन किया और उसे आगे बढ़ने में सहयोग किया। भावेश का कहना है कि उसके सहयोग से ही पत्नी आज पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रही है। 

पीड़ित पति का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और उसने उससे दूरी बना ली। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उसे धमकियां भी दी जा रही हैं। भावेश का कहना है कि उसकी पत्नी अब दूसरी शादी करने की तैयारी कर रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। ऐसे में भावेश ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पत्नी को दूसरी शादी करने से रोकने, पुलिस से सुरक्षा देने तथा मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News