पत्नी की नाराज़गी ने ली पति की जान

मनमुटाव के चलते पत्नी ने छोड़ा पति का घर और जा बैठी अपने पीहर 

 | 
unknown dead body found

उदयपुर - जहाँ कल करवा चौथ के शुभ अवसर पर सुहागिनी अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए  व्रत कर रही थी  वही दूसरी और  जिले के कोटड़ा क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया जहाँ पत्नी की नाराज़गी के चलते पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

कोटड़ा थाना के एएसआई कालूलाल परमार ने बताया ने बताया की उमरिया पंचायत के बोर्डीकला निवासी मुकेश (20) पुत्र गुजरा खोखरिया शुक्रवार को अपनी पत्नी को मनाने अपने ससुराल गया था। दरअसरल पति पत्नी के बीच काफी समय से मन मुटाव चल रहा था  जिसे सुलझाने की नियत से मुकेश अपने ससुराल गया था।  जहाँ काफी मशकक्त और समझाइश के बाद भी ससुराल पक्ष राजी नहीं हुआ जिसके बाद मुकेश हताश हो गया। महाडी में  ससुराल से कुछ ही दुरी पर जहर खा लिया।  जिसके बाद हालत ख़राब होते देख कर इलाज के लिए मुकेश को गुजरात ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।  

इस मामले की जाँच के बाद और दोनों पक्षों की सहमति होने के बाद शव को सीएचसी में रखवाया गया जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News