प्रतापनगर में आइसक्रीम बेचने वाले युवक ने दी जान

मृतक युवक गंगापुर का रहने वाला है और मुरली जाट नाम बताया जा रहा है

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 20 जुलाई 2022 । शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में आज आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को फांसी के फंदे से उतार एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

मृतक युवक प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आइसक्रीम बेचने का  काम करता था। जानकारी के अनुसार मृतक युवक गंगापुर की तरफ का रहने वाला है और मुरली जाट नाम बताया जा रहा है। हालाँकि युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News