अवैध क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 7 दिन में दस्तावेज़ पेश करने के निर्देश
Udaipur Times News, Medical and Health Deapartment , Medical News, उदयपुर 31 जुलाई 2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर द्वितीय डॉ ओ पी रायपुरिया ने बताया कि सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भूताला, बड़गांव में चल रहे अवैध क्लिनिक पर कार्यवाही करते हुए उसे तुरंत सील करवाया गया।
सम्पर्क पोर्टल पर परिवादी द्वारा अवगत कराया गया कि भूताला गांव में सुरेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध क्लिनिक संचालित किया जा रहा है और यह व्यक्ति बिना वैद्य डिग्री एवं अनुमति के चिकित्सा कार्य कर रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए बीसीएमओ बड़गांव को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। UdaipurNews
बीसीएमओ बड़गांव ने तुरंत वहां पहुंचकर उससे दस्तावेज मांगे जो उसके पास नहीं पाए गए। क्लीनिक को तुरंत सील कर दिया गया और 7 दिनों में उसे दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । MedicalRegulation
दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। IllegalClinic
बीसीएमओ बड़गांव डॉ अरुण सिंह ने बताया कि क्लिनिक के लिए आवश्यक दस्तावेज में चिकित्सा कार्य हेतु मान्य डिग्री, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट सर्टिफिकेट, बायोमेडिकल वेस्ट सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से होना चाहिए यह सभी दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक को अमान्य घोषित किया जाता है। दस्तावेज प्राप्त नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Udaipur #HealthDepartment #IllegalClinic #Rajasthan #SamparkPortal #PublicHealth #MedicalRegulation #CMHO #Healthcare #UdaipurNews #RajasthanNews #HealthInspection
