भींडर में अवैध डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 5500 लीटर डीजल जब्त
हाईवे किनारे होटल से बिना लाइसेंस पेट्रोलियम भंडारण और बिक्री करते संचालक पर मामला दर्ज
उदयपुर 16 फरवरी 2026 - जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेड़वाड़ा अंजना सुखवाल और वृताधिकारी वल्लभनगर राजेंद्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी भींडर के नेतृत्व में गठित टीम ने नेशनल हाईवे 27 पर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर कोर की चौकी से टोल प्लाजा के बीच स्थित बाबा बालक नाथ होटल के संचालक राजेंद्र सिंह, निवासी मोगजी का खेड़ा, अपने होटल पर अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण कर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के चालकों को अधिक कीमत पर बेच रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक मॉडिफाइड पिकअप वाहन आरजे 32 जीए 9549 अवैध पेट्रोलियम पदार्थ से भरा मिला।
होटल के अंदर तीन सेंट में मॉडिफाइड बोलेरो टाटा 909 नंबर आरजे 14 जीएल 8393 भी पेट्रोलियम पदार्थ से आंशिक रूप से भरी हुई मिली।
इसके अलावा होटल के पीछे एक लोहे के भूमिगत टैंक में भी पेट्रोलियम पदार्थ भरा पाया गया। भूमिगत टैंक से पेट्रोलियम निकालने के लिए मशीन और वाहनों में भरने हेतु पाइप भी मौके से बरामद की गई। सूचना पर प्रवर्तन अधिकारी वल्लभनगर, प्रवर्तन निरीक्षक भींडर और विक्रय अधिकारी चित्तौड़गढ़ भी मौके पर पहुंचे। जांच में पिकअप से 2000 लीटर, टाटा 909 से 3000 लीटर और भूमिगत टैंक से 500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया।
कुल 5500 लीटर डीजल बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि होटल संचालक राजेंद्र सिंह और लालूराम द्वारा आंशिक खातेदारी और आंशिक बिलानाम भूमि पर बिना वैध लाइसेंस और बिना सुरक्षा उपकरणों के अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण कर अधिक कीमत पर बिक्री की जा रही थी। यह कृत्य मोटर स्पिरिट एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पाद विनियमन आदेश 2005 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने भूमिगत टैंक से डीजल निकालकर पिकअप, बोलेरो 909, मशीन, पाइप सहित अन्य उपकरण जब्त कर लिए। मामले में प्रकरण संख्या 24/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं संबंधित धाराओं में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान पुलिस थाना भींडर द्वारा किया जा रहा है।
#Bhinder #Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #RajasthanPolice #HighwayRaid #DieselSeizure #CrimeNews #LocalNews #UdaipurUpdates #RajasthanCrime #NH27 #BreakingNews
