भनक लगते ही भागा अवैध चिकित्सक
बंद मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा
| Jan 28, 2026, 18:59 IST
उदयपुर 28 जनवरी 2026 । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीडी के अंतर्गत पाटिया गांव में मेडिकल स्टोर की आड में अवैध क्लिनिक चलाने की सूचना मिलने पर जिला औषधि निरीक्षक नेहा बंसल और CHC टीडी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मीता जायसवाल पाटिया स्थित जोहार मेडिकल एण्ड कास्मेटिक पर पहुंचे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि शिकायत मिली थी कि वहां सतीश मीणा मेडिकल स्टोर की आड में अवैध क्लिनिक चलाता है। टीम आने की भनक मिलते ही वह मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गया।
ड्रग इंस्पेक्टर नेहा बंसल और डॉ मीता जायसवाल ने बंद मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा कार्यवाही कर निर्देशित किया कि अधोहस्ताक्षरकर्ता की आज्ञा के बिना मेडिकल स्टोर नहीं खोले।
