हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ व उसके साथियों का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
1 करोड़ की जमीन से आवेध कब्जा करवाया मुक्त
Udaipur Times News ,Crime News,उदयपुर 16 सितंबर 2026 - जिला पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अमृता दुहन के सख्त निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक और कार्रवाई को अंजाम दिया है।
शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ व उसके साथियों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस भूमि की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। Crime News
दिलीप नाथ उदयपुर के सीसारमा गांव का रहने वाला है और नाई थाने का हिस्ट्री शीटर है ।