चित्तौड़गढ़ मे अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

खेत में बने मकान से करीब 15क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद, 9आरोपी गिरफ्तार एवं 2नाबालिग डिटेन

 | 
Action on Illegal Firecrackers Factory

 

चित्तौड़गढ़,17 अक्टूबर 2026। डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना डूंगला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कसारना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार तथा 2 नाबालिगों को डिटेन किया है तथा घटना के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी को नामजद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह  ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को एएसआई सूरज कुमार  प्रभारी डीएसटी को मुखबिर की सहायता से पुख्ता इनपुट मिले कि डुंगला थाना क्षैत्र के गांव करसाना से गुरजनियां जाने वाले रोड पर खेत पर बने एक मकान में भारी मात्रा में बारूद, गंधक आदि भण्डारण कर रखा है तथा इसके अलावा पटाखा बनाने में काम में आने वाली अन्य सामग्री का भण्डारण कर रखा है जो अवैध रूप से पटाखे बना रहे है तथा अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहे है।

सुचना विश्वसनीय होने से एएसआई सूरज कुमार मय डीएसटी टिम चितौडगढ एवं डुंगला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए करसाना से गुरजनियां जाने वाले रास्ते पर हिम्मतसिंह राजपूत के खेत पर बने मकान पर नियमानुसार रैड की तथा रैड के दौरान उक्त मकान में भारी मात्रा में बारूद का जखीरा बरामद हुआ तथा पटाखा बनाने में काम में आने वाले अन्य उपकरण सुतली, गलु, बतीयां, पेस्ट, प्लास्टिक टब एंव पटाखा पैक करने में काम आने वाले रैपर ,तैयार बने हुए बारूदी पटाखे, बारूदी नलियां रैपर वाली तथा बिना रैपल लगी हुई तथा कच्चा माल बरामद हुआ जिसमें तीन प्लास्टिक के कटटे तैयार सुतली बम पटाखे , 9 कट्टे तैयार नलियां वाले बारूदी पटाखे, बारूद से भरे हुए 14 कट्टे एवं 2 कार्टन , पटाखा बनाने के लिए काम में ली जाने वाली सुतली के 11 कटटे जिसमें प्रत्येक मे 6 गठान, खाली पटाखा नलियां कुल 25 कटटे भरे हुए व पीला पाउडर कुल 15 कटटों व अन्य सामान जो पटाखा बनाने में काम आता है जो उक्त सभी आर्टिकल नियमानुसार जप्त किये गये व मौके पर उक्त पटाखा फैक्ट्री चला रहे आरोपीगण को गिरफतार किया गया व दो नाबालिकों को डिटेन किया गया है तथा प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

तरीका वारदात:- प्रकरण में आरोपीयों द्वारा सुनसान जगह पर खेत पर बने मकान में अवैध रूप से बिना अनुज्ञापत्र के बारूद का जखीरा ईक्कठा किया तथा अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चालू कर दी तथा चोरी छिपे पटाखे बनाने का काम चालु कर दिया जो माल तैयार कर बैचने की फिराक में थे।

गिरफतार अभियुक्त:-

1. प्रवेश नागले पिता देवेन्द्र नागले उम्र 23 साल निवासी रेटा खुर्द थाना सिविल लाईन हरदा जिला हरदा (एमपी)

2. आदिल खान पिता हयात खां उम्र 22 साल निवासी रेटा खुर्द थाना सिविल लाईन हरदा जिला हरदा (एमपी)

3. देवेन्द्र नागले पिता कैलाशचन्द्र नागले उम्र 36 साल निवासी निवासी रेटा खुर्द थाना सिविल लाईन हरदा जिला हरदा (एमपी)

4. रविन्द्र संखपाल पिता बाबु संखपाल उम्र 22 साल निवासी छोटा बोरगांव फतेहपुर थाना गणपति थाना जिला बुहरानपुर मध्यप्रदेश

5. करण संखपाल पिता फकिरा संखपाल उम्र 19 साल निवासी छोटा बोरगांव फतेहपुर थाना गणपति थाना जिला बुहरानपुर मध्यप्रदेश

6. बाबु संखपाल पिता पूनम संखपाल उम्र 40 साल निवासी छोटा बोरगांव फतेहपुर थाना गणपति थाना जिला बुहरानपुर मध्यप्रदेश

7. संतोष मसाने पिता सुधाकर मसाने उम्र 18 साल निवासी बाडा जैनाबाद थाना सिकारपुरा जिला बुहरानपुर मध्यप्रदेश

8. रोहित भाटिया पिता रमणभाई भाटिया उम्र 21 साल निवासी मण्डेर थाना गरबाडा जिला दाहोद गुजरात

9. अरमान खान पिता सिकन्दर खान उम्र 19 साल निवासी उल्हरदा मौहल्ला डबल फाटक हरदा थाना कोतवाली हरदा जिला हरदा मध्यप्रदेश एवं दो नाबालिक डिटेन।

उक्त घटना का मुख्य मास्टर माइंड हैंडलर को नामजद किया है जो अपने खेत पर गांव से एक किलो मीटर दूरी पर  एकांत में चला रहा था और लोगों को हैंडलिंग करता था, अगर विस्फोट होता तो बड़े स्तर पर जान माल के हानि की संभावना थी DST प्रभारी सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षकमय  टिम द्वारा समय रहते  पूर्व बड़ी विध्वंशक घटना को रोककर जान माल कि हिफाजत की।

पुलिस टीम का विवरणः

पुलिस थाना डुंगला :- एएसआई सुमेर सिंह, एएसआई बाबुलाल, हेड कांस्टेबल ललित कुमार , कांस्टेबल ओमप्रकाश, जितेन्द्र, अनिल, जयप्रकाश, मेघचंद एवं रामधन।

डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम:-प्रभारी डीएसटी एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, अरविन्द, जगदीश, कृष्ण कान्त, रमेश एवं अशोक।

विशेष भूमिकाः- एएसआई सूरज कुमार मय डीएसटी टीम

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News