अवैध रूप से पटाखों की बिक्री, 2 बोरे पटाखे ज़ब्त
आरोपी को ज़मानत मुचलके पर किया रिहा
| Updated: Nov 13, 2020, 22:27 IST
झाड़ोल पुलिस थाना की कार्यवाही
उदयपुर 13 नवंबर 2020 । एक ओर कोरोना महामारी के फैलाव को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाज़ी पर रोक लगाई गई है। वहीँ जिले की झाड़ोल थाना पुलिस ने झाड़ोल कस्बे में एक व्यापारी को अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
झाड़ोल पुलिस थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया की झाड़ोल कस्बे से दिनेश कुमार पिता रूप लाल पटेल निवासी सुल्तान जी का खेरवाड़ा झाड़ोल हाल कस्बा झाड़ोल को अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने व्यापारी के कब्ज़े से लगभग 2 बोरे पटाखे ज़ब्त किये।
पुलिस ने बताया की उक्त व्यक्ति को ज़मानत मुचलके पर रिहा किया गया।
