अवैध हुक्का बार संचालक एवं अवैध शराब बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार

दूध तलाई स्थित बाइकर्स कैफे से किया गिरफ्तार 

 | 
अवैध हुक्का बार संचालक एवं अवैध शराब बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार
शहर के घंटाघर थाना पुलिस ने की कार्यवाही

उदयपुर 9 नवंबर 2020। शहर के घंटाघर थाना पुलिस ने दूध तलाई में अवैध हुक्का बार बाइकर्स कैफ़े पर छापा मारकर अवैध हुक्का बार संचालन और अवैध शराब बेचने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस थाना घण्टाघर टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर बाईकर्स कैफे दूध तलाई पहुंच अवैध हुक्का संचालन एवं अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में 07 हुक्के के मय हुक्का तम्बाकु उत्पाद एवं कुल 11 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की बियर को जब्त किया गया। 

मौके पर बाईकर्स कैफे संचालक जगदीश उर्फ जय पिता नानाराम उर्फ़ मांगीलाल निवासी वाटी, गोगुन्दा हाल केशव नगर शोभागपुरा सुखेर हाल बाईकर्स कैफे दूध तलाई एवं  लोकेश पिता रामलाल निवासी भिलूराणा कॉलोनी, सज्जन नगर रोड, अम्बामाता को गिरफ्तार किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News