गुजरात से तस्करी कर लाई जा रही अवैध खैर की गीली लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

दो आरोपी गिरफ्तार 

 | 
smuggler arrest

उदयपुर 21 अगस्त 2025। शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गुजरात से तस्करी कर लाई जा रही अवैध खैर की गीली लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश औझा और वृताधिकारी नगर पूर्व छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

टीम ने मादड़ी क्षेत्र में ट्रक नंबर RJ 29 GB 3306 को रोका, जिसमें से 9.5 टन अवैध खैर की गीली लकड़ी बरामद की गई। ट्रक को जब्त कर आरोपी हनीफ खान पुत्र जुम्मा खान निवासी धीरीयावास, जिला खैरथल और हसिन पुत्र युसुफ खान निवासी अजीतमल, जिला औरेया (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुजरात के अम्बाजी क्षेत्र से लकड़ी लोड कर पानीपत, हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News