काउन्टी क्लब को हाई क़्वालिटी इम्पीरियल ब्लू बनाते गिरफ्तार

परसाद थाना पुलिस की कार्यवाही 
 | 
अभियुक्त गमीरलाल

उदयपुर 12 जनवरी 2022। जिले के थाना परसाद की पुलिस ने कच्चे माल से उच्च स्तर की शराब बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।   

दरअसल, मामले की जांच में सामने आया की आरोपी गमीरलाल पुत्र अमृतलाल निवासी नठारा मोटरसाईकल से अवैध शराब परिवहन करते हुए पुलिस की नाकाबंदी के तहत दबिश में आया जिसके बाद मामले की पूछताछ में गमीरलाल ने बताया की वह निम्न क़्वालिटी काउण्टी क्लब शराब को ठेके से खरीद कर उच्च क़्वालिटी की इम्पीरियल ब्लू विस्की बना कर पव्वो में भरकर बेचता था।  

साथ ही बताया की यह इसलिए करता था क्यूंकि इसमें प्रत्येक पव्वे पर 60 रूपये अधिक मुनाफा मिलता है। मुखबिर से शराब बनाने की सूचना पर थाना परसाद थानाधिकारी रमेश चंद्र परमार ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गमीरलाल और साथ ही 37 पव्वे कांच के काउन्टी क्लब खली शराब और 43 ढक्कन इम्पीरियल ब्लू विस्की शराब जब्त की है।  

इस कार्यवाही में कच्चा माल उपलब्ध करवाने वाले मांगीलाल को गिरफ्तार कर मामले की अग्रिम अनुसन्धान जारी है।     
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News