हादसे का शिकार हुई अवैध शराब से भरी कार, पुलिस ने जब्त की

इनोवा कार में सवार तस्कर मौके से हुए फरार

 | 
inova

उदयपुर ज़िले के बेकरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब भरकर जा रही इनोवा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। कार में सवार तस्कर घायल हो गए और पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी शंकरलाल राव मौके पर पहुंचे और अवैध शराब से भरी इनोवा कार को जब्त कर बेकरिया थाना लाए। 

 

inova

दरअसल यह घटना बेकरिया थाना क्षेत्र के बेकरिया से गोगुन्दा की ओर तेज गति से आ रही अवैध शराब से भरी इनोवा कार सुरंग के पास डिवाइडर से टकरा गई। इनोवा में सवार दोनों तस्कर घायल हो गए। 

हादसे के तुरंत बाद ही घायल अवस्था में दोनों तस्कर मौके से फरार हो गए। गाड़ी के बैलून खुलने से बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल तस्करों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार के नंबर और मालेरा टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News