धानमंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की
उदयपुर 3 अप्रैल 2026। शहर की धानमंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक संदिग्ध काले रंग की थार गाड़ी को जब्त किया है, जिसमें लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही थी।
हैरानी की बात यह है कि गाड़ी के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थीं। पुलिस द्वारा रोके जाने पर सवार व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर थार और शराब को जब्त कर लिया है। अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और शराब की सप्लाई के मुख्य स्रोत का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।
#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurPolice #LiquorSmuggling #CrimeNews #BreakingNews #RajasthanPolice #IllegalLiquor #UdaipurUpdates #LocalNews #IndiaNews #TharVehicle #PoliceAction #Dhanmandi
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
