उदयपुर में होटल की आड़ में अवैध शराब पिलाने का मामला
संचालक गिरफ्तार; 46 बीयर कैन और 10 बोतल जब्
Udaipur Times News , Crime News, Illegal Liquor seized, उदयपुर 9 नवंबर 2026 । शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सविना थाना पुलिस ने पीकॉक हिल, तितरड़ी स्थित एक होटल पर कार्रवाई करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में बीयर जब्त की है। होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी।
थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 7 नवंबर की रात को क्षेत्र में होटल और ढाबों की औचक चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दी पारेल बाग होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पाया गया। पुलिस ने होटल संचालक कान सिंह (19) पुत्र पप्पू सिंह निवासी सातलियावास, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया। Crime News
46 बीयर कैन और 10 बोतल जब्त
पुलिस ने मौके से किंगफिशर लेगर, बडवाइजर और टुबॉर्ग ब्रांड की कुल 46 बीयर कैन और 10 बोतलें बरामद कीं। इसके अलावा कई खाली बोतलें भी मिलीं। Udaipur News
आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 और 20/54 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण संख्या 384/2026 में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एएसपी उमेश ओझा और डीएसपी छवि शर्मा के सुपरविजन में की गई।