खेरवाड़ा में दो नाबालिग बालको से अवैध अफीम ज़ब्त की

साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है
 | 
crime

उदयपुर संभाग के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर कीर की चौकी इलाके से विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन कर उनके कब्जे से 680 ग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल को जब्त किया।

खेरवाड़ा थानाधिकारी पुनाराम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कीर की बडगांव-कीर की चौकी मुख्य रोड पर विधि से संघर्षरत बालक अपने कब्जे में मादक पदार्थ लेकर घूम रहे हैं जिस पर थानाधिकारी ने तुरंत एडिशनल एसपी खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और डिप्टी एसपी राजेंद्र सिंह जैन को सूचना दी ।जिनके सुपरविजन में थाना अधिकारी पुनाराम और उनकी टीम ने बताई गई सड़क पर तुरंत नाकाबंदी की उन दोनों संदिग्ध बालकों को कब्जे में लिया और उनकी तलाशी ली गईं। 

दोनों संदिग्ध बालको के कब्जे से कुल 680 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अब पुलिस उनसे इस मादक पदार्थ को किस व्यक्ति से लाने और किसको आगे देने का उनका प्लान था इसके बारे में पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News