भारी मात्रा में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
एक टैंकर और एक पिकअप वाहन भी जब्त
उदयपुर 1 मार्च 2026। DST और पुलिस थाना बेकरिया की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान 8800 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ, एक टैंकर और एक पिकअप वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत DST और थाना बेकरिया पुलिस ने 28 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर थाना सर्कल के खोखरिया नाल के पास स्थित बालाजी होटल के पीछे दबिश दी। यहां टैंकर का लॉक तोड़कर मोटर और पाइप के माध्यम से अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ निकाला जा रहा था।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 200-200 लीटर के कुल 81 ड्रमों में भरा करीब 8800 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा एक टैंकर, एक पिकअप वाहन और पेट्रोलियम पदार्थ निकालने में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।
मामले में प्रकाश और विश्राम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना बेकरिया में प्रकरण संख्या 31/2026 धारा 317, 318(4), 303, 287 बीएनएस 2023 एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध पेट्रोलियम तस्करी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #PoliceAction #CrimeUpdate #LocalNews #RajasthanPolice #Compliance #PublicSafety #IllegalPetroleum #LocalNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
