अम्बावगढ़ स्थित कैफ़े से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

ब्रह्मा कैफे के संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है

 | 
brahma cafe

उदयपुर 17 अक्टूबर 2023। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंबावगढ़ इलाके में स्थित ब्रह्मा कैफे से भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है । 

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मा कैफे में लंबे समय से अवैध हुक्का बार और अवैध शराब संचालन किया जा रहा था। ऐसे में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने चुनाव के मध्य नजर अंबा माता थाना क्षेत्र के अंबावगढ़ इलाके में स्थित ब्रह्मा कैफे में कारवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्रह्मा कैफे से अवैध शराब को बरामद कर ब्रह्मा कैफे के संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

आपको बता दे की आबकारी विभाग की होने वाली इस कार्रवाई की सूचना पहले ही कैफे के संचालक को लग चुकी थी जिसके चलते कैफे के संचालक ने कैफे में रखी अवैध शराब को हटा रहा था । इसी दौरान आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कैफे के अंदर और कार से अवैध शराब को बरामद किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News