राजसमंद के भीम मे वार्ड पंच चुनाव मे जीत के जश्न मे एयरगन लहराने पर युवक गिरफ्तार
Udaipur Times, Rajasmand News: राजसमंद के भीम क्षेत्र में वार्ड पंच चुनाव में जीत के जश्न के दौरान एयरगन लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक एयरगन लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद राजसमंद पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने मामले को गंभीरता से लिया।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में भीम पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की पहचान 32 वर्षीय चेतन सिंह रावत निवासी आड़ी मगरी, कालेटरा के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को एयरगन सहित गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है।