राजसमंद में जमीन विवाद को लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जमीन पर कब्जे और पेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; पत्नी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग 
 | 
Allegations of death threats against a family over a land dispute in Rajsamand; victim seeks justice from the Superintendent of Police

 

UdaipurTimes, 26 November | Local News Rajsamand: जिले के दिवेर थाना क्षेत्र के उमरवास गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार ने कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता प्रह्लाद सिंह रावत ने बताया कि वह मजदूरी के सिलसिले में अहमदाबाद रहता है। गांव में उसकी कृषि भूमि है, जिसका खसरा नंबर 761 बताया गया है। आरोप है कि जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। Local News Rajsamand

पीड़ित के अनुसार, 14 नवंबर को उसकी पत्नी खेत पर घास काटने गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर मोबाइल फोन छीनकर तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में आगे बताया गया कि 22 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे खेत पर पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। वहीं 23 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे भी कुछ लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से पेड़ काटने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। Udaipur Local News

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी पत्नी और बच्चों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।