उदयपुर में फर्जी DST टीम बनकर युवक का अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार
Udaipur Times, Crime News: सुखेर थाना पुलिस ने फर्जी डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) बनाकर एक युवक का अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने के मामले का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार भी जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। Crime News
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन तथा थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। Crime News
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को सरे, चीरवा निवासी 27 वर्षीय महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई को वह अंबेरी स्थित न्यू आशापुरा होटल में रुका हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग कार लेकर आए और खुद को पुलिस की डीएसटी टीम का सदस्य बताकर उसे होटल के कमरे से उठाकर ले गए। आरोपियों ने उसे नेगड़िया टोल के आगे जंगल में ले जाकर मारपीट की और रुपये की मांग की। बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए। Crime News
मामले में सुखेर थाने में प्रकरण संख्या 302/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। Crime News
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रविराज सिंह, संदीप सिंह, मंगल सिंह, विक्रम सिंह, हिम्मत सिंह तथा राहुल उर्फ रोहित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और वारदात से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। Crime News
