उदयपूर में युवती ने पिता पर प्रताड़ना और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए

प्रतापनगर थाना में मामला दर्ज
 | 
crime

 

Udaipur Times, Crime News: 23 जून 2026। उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने अपने पिता पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि बचपन से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और धमकियां दी जाती थीं, जिसके कारण वह लंबे समय तक किसी को इस बारे में नहीं बता सकी।

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय पहले उसने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसे कथित रूप से परेशान किए जाने का सिलसिला जारी रहा। हाल ही में उसने दोबारा परिवार को जानकारी देकर न्याय की मांग की और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News