उदयपुर में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, बड़ी तालाब में 5-6 बदमाशों ने घेरकर किया वार

 | 
crime

Udaipur Times, Crime News: 6 जुलाई 2026। उदयपुर के बड़ी तालाब क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक पर 5 से 6 बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके जबड़े, सीने, पीठ और चेहरे पर चाकू के कई वार किए गए। सूचना मिलते ही नाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एमबी अस्पताल में भर्ती कराया। Crime News

घायल की पहचान नजर हुसैन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह शाम को बड़ी तालाब घूमने की बात कहकर घर से निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी में पुरानी रंजिश को हमले का कारण माना जा रहा है। Crime News

सूचना पर नाई थाना प्रभारी मुकेश सोनी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच ASI निसार मोहम्मद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। Crime News

थानाधिकारी मुकेश सोनी ने कहा, प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। रंजिश किस बात को लेकर थी और किन कारणों से हमला किया गया, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। Crime News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News