शराबी ने श्वान के साथ किया अमानवीय कृत्य

पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया 

 | 
criminal lacchiram

उदयपुर 19 जुलाई 2022 । उदयपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बीती रात धान मंडी थाना क्षेत्र में श्वान के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। 

थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नु से मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में एक व्यक्ति (लच्छी राम) अपने साथ एक मादा श्वान को लेकर जा रहा था, क्षेत्रवासियों ने इसका पीछा किया तो शराब के नशे में व्यक्ति अपने साथ श्वान को कमरे में ले गया और कपड़े खोल कर अमानवीय कृत्य करने का प्रयास कर रहा था।

ऐसे में क्षेत्र वासियों ने उसके करतूत को देखकर धुलाई करते हुए थाने लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। मामले में अनुसंधान किया जा रहा हैं।

जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति रावजी हाटा के नजर बाग़ इलाके मे अपना ठेला लगता हैं और आदतन शराबी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News