चित्तौड़गढ़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की 11 मोटर साईकिल बरामद
 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

चित्तौड़गढ़ 25 नवंबर 2025। ज़िले की कनेरा थाना पुलिस ने मोरसाईकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफतार कर उसके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाईकिले बरामद की है। एमपी व निम्बाहेड़ा से मोटर सायकिलें चोरी की गई थी।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 21 नवंबर को बस स्टेण्ड कनेरा से मोहम्मद जहिर पुत्र मोहम्मद सददीक रंगरेज की मोटरसाईकिल शाम को कोई अज्ञात बदमाश उठा कर ले गया। जिसकी आस पास में काफी तलाश की मगर कोई पता नही चला। जिस पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। 

एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिह एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा श्यामलाल उ.नि. के नेतृत्व मे एएसआई प्रकाशचन्द्र, रतनसिह, कानि. मंचाराम, वासुदेव, किशनाराम, सुरेश, घमण्डाराम व राजेन्द्र सिह की टीम गठीत की जाकर मुखबीर मामुर कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 

तलाशी के दौरान संग्दिध 24 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र बगदीराम गायरी (धनगर) निवासी हडमनतिया (हनुमानंटिया) थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश को डिटेन किया जाकर गहन अनुसंधान कर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर उसने 21 नवम्बर को उक्त मोटर साईकिल बस स्टैण्ड कनेरा से चोरी कर ले जाना बताया। जिस पर आरोपी को गिरफतार कर पुछताछ व अनुसंधान किया जाकर प्रकरण का वाहन व अन्य 10 चोरी में सदिग्ध मोटरसाईकिल को बरामद की गई जो जावद, अठाना, खोर, निम्बाहेडा के एरिया से मोटरसाईकिल चुराना बताया।

#Chittorgarh #KaneraPolice #CrimeUpdate #RajasthanPolice #Nimbahera #BikeTheft