ऋषभदेव क्षेत्र के घाटी दरवाजा इलाके 35 लाख के जेवरात की चोरी

कूलर चलने की वजह से घर में चोरो के मूवमेंट का पता नहीं चल पाया
 | 
theft

उदयपुर 27 मई 2023। ज़िले के ऋषभदेव क्षेत्र के घाटी दरवाजा इलाके में बीती रात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश रसोई की खिड़की तोड़कर मकान के अंदर घुसे। जहाँ से वे 24 तोला सोने, 2 किलो 400 ग्राम चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख की नकदी चुराकर फरार हो गए। 

बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात अनिल मेघवाल के घर में हुई। अनिल अपने परिवार सहित बरामदे में सोया हुआ था। इसी दौरान चोर घर के अंदर घुसे और बड़े ही शातिर आना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। रात को कूलर चलने की वजह से अनिल को घर में चोरो के मूवमेंट का पता नहीं चल पाया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो घर के कमरों का सामान बिखरा हुआ था। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां पर जमा हो गए। 

सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 35 लाख रुपए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News