चोरी के गहने खरदने के आरोप में धानमंडी का सर्राफा व्यापारी हिरासत में
जम्मू कश्मीर पुलिस ने उदयपुर आकर लिया हिरासत में
| Updated: May 2, 2026, 18:28 IST
उदयपुर 2 मई 2026। जम्मू-कश्मीर में हुई चोरी के गहनों की खरीद मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस शुक्रवार को उदयपुर पहुंची और धानमंडी क्षेत्र के एक सर्राफा व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि चोरी के आरोपियों ने पूछताछ में गहने उदयपुर के व्यापारी को बेचने की बात कबूली थी। मामले में आगे की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है। आरोपी भाजपा के एक नेता का भाई बताया जा रहा है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #Dhanmandi #CrimeNews #JewelryCase #PoliceAction #UdaipurUpdates #RajasthanCrime #LocalNewsUdaipur #BreakingNewsIndia #SarafaBazaar #UdaipurCity
