उदयपुर के सविना में सूने मकान से जेवरात और एक लाख रुपये नकद चोरी

पुलिस कर रही मामले की जांच 

 | 
theft

 

 

Udaipur Times News, Udaipur  Crime, Theft at House, उदयपुर, 1 सितमबर 2026 । सविना थाना क्षेत्र के समता विहार, तितरड़ी में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

पुलिस के अनुसार सालेरा कलां मावली निवासी राजकुमार ने रिपोर्ट दी कि वह 27 अगस्त को शोक की राखी के लिए अपने पैतृक गांव गया था।

30 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वापस घर पहुंचा तो मकान में चोरी होने का पता चला। चोर घर से पत्नी के सोने के जेवरात, करीब 2 तोला वजनी गले की आड़, सोने के टॉप्स, चांदी की पायल, अंगूठी, एक लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान ले गए। Crime News 

पीड़ित की रिपोर्ट पर सविना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  Udaipur News 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News