Udaipur Local Crime News: चोरों के हौसले बुलंद; उदयपुर में करीब 1 करोड़ के आभूषण की चोरी
UdaipurTimes, July 31, 2026 | Udaipur Local News: उदयपुर शहर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। शहर के पंचवटी इलाके में स्थित नवीन ज्वैलर्स शोरूम को देर रात बदमाशों ने निशाना बनाया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी, हीेरे के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
उदयपुर के हाथीपोल थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्री 12 से 1 बजे के बीच चोरों ने नवीन ज्वैलर्स शोरूम को निशाना बनाया। बदमाश पहले शटर तोड़कर अंदर घुसे और फिर कांच तोड़ते हुए शोरूम में प्रवेश किया। वारदात के दौरान कांच टूटने से चोरों के घायल होने के भी संकेत मिले हैं। वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है, जिसमें 3 से 4 बदमाश नज़र आ रहे हैं। Udaipur News in English
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश बड़ी मात्रा में सोने-चांदी, हीेरे के आभूषणों और नकदी चोरी कर ले गए। ज्वैलर्स संचालक नवीन सरूप्रिया ने बताया कि घटना देर रात की है और शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। CCTV फुटेज में 3 से 4 बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। Rajasthan Local Crime News
घटना की सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। Crime News Udaipur
