स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, पांच युवतियों समेत सात गिरफ्तार

दो स्पा सेंटर मंगलम फन स्क्वायर स्थित H2O स्पा सेंटर तथा यूआईटी सर्कल स्थित नेचर टच स्पा पर छापा 

 | 
पीटा एक्ट के तहत की कार्यवाही

उदयपुर 20 नवंबर 2020 । शहर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी कर रहे दो स्पा सेंटर पर उदयपुर पुलिस ने शुक्रवार को कार्यवाही कर पांच युवतियों समेत सात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो स्पा सेंटर एक मंगलम फन स्क्वायर स्थित H2O स्पा सेंटर तथा दूसरा यूआईटी सर्कल स्थित नेचर टच स्पा पर छापा मारकर कार्यवाही की।  

उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने बताया कि शहर में कुछ स्थानों पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जिसकी सूचना मुखबीर से पुलिस को मिली थी। इसके बाद उदयपुर पुलिस ने डीवाईएसपी महेंद्र पारीक और चेतना भाटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया और योजनाबद्ध तरीके से शहर के दो थाना क्षेत्रो में कार्यवाही को अंजाम दिया।

पुलिस ने भूपालपुरा थाना क्षेत्र के मंगलम फन स्क्वायर स्थित H2O स्पा एंड वेलनेस सेंटर पर छापा मारकर स्पा सेंटर के संचालक शैलेश समेत दो कॉल गर्ल्स को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। 

वहीँ पुलिस ने शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के यूआईटी सर्कल स्थित नेचर टच स्पा से स्पा सेंटर की संचालिका शहनाज शेख,  संचालक नरेंद्र कुमार समेत दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News