जोधपुर के ज्वैलर्स का नाथद्वारा में फ्लैट से मिला शव

जोधपुर पुलिस पर उठे सवाल, पुलिस चौकी मैं क्यों हुई लिखा पड़ी 

 | 
Nathdwara Incident

राजसमन्द 10 मार्च 2026। ज़िले के नाथद्वारा नगर के बस स्टैंड स्थित बोहरा पेट्रोल पंप के पास एक कॉम्पलेक्स में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जोधपुर निवासी दिनेश पुत्र गोविंद टांक के रूप में हुई है।

श्रीनाथजी थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दिनेश तीन दिन पहले नाथद्वारा आया था। वह यहां व्यापारियों को उधार दी गई चांदी और रुपए लेने आया था। जानकारी के अनुसार उसे नाथद्वारा बस स्टैंड क्षेत्र निवासी विजय पुत्र जगदीश सोनी से करीब 6 किलो चांदी लेनी थी। विजय सोनी ने उसे 10 तारीख को चांदी देने की बात कही, जिस पर दिनेश उसके फ्लैट पर ही ठहर गया।

पुलिस के अनुसार दिनेश जोधपुर से चांदी लाकर नाथद्वारा, कपासन और फतहनगर के कारीगरों को देता था और उनसे चांदी के आभूषण बनवाता था। घटना से पहले रात करीब डेढ़ बजे दिनेश ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर अपने साले को व्हाट्सएप पर भेजा। वीडियो में उसने बताया कि सागर मराठा और राकेश सोनी ने उसे पुलिस चौकी ले जाकर जबरन झूठी लिखापढ़ी करवाई और उसके साथ मानसिक प्रताड़ना की। वीडियो में उसने कहा कि वह बहुत परेशान है और अब उसे अपना शरीर छोड़ना पड़ेगा।

हालांकि साले ने यह वीडियो सुबह करीब 7 बजे देखा और इसके बाद नाथद्वारा पहुंचा। सोमवार सुबह जब फ्लैट मालिक विजय सोनी फ्लैट पर पहुंचा तो वहां दिनेश का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।

देर शाम तक परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस फिलहाल प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानते हुए जांच में जुटी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

वहीं मृतक व्यापारी के द्वारा पुलिस को भी शक के दायरे में खड़ा कर दिया है क्योंकि उसने बताया कि उसे जबरदस्ती उठा कर लाया गया और पुलिस चौकी में लिखा पड़ी करें ऐसे में कहीं ना कहीं व्यापारी को पुलिस के दबाव में भी प्रताड़ित किया जा रहा था वीडियो देख पता चला।

#NathdwaraNews #RajsamandNews #UdaipurNews #RajasthanNews #BreakingNewsRajasthan #NathdwaraCrime #RajsamandPolice #JodhpurNews #RajasthanCrimeNews #LocalNewsRajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News