डीएसटी व सूरजपोल थाना की संयुक्त कार्रवाई: संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश
उदयपुर, 09 अगस्त 2025 - पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अपराधियों की सतत निगरानी के तहत डीएसटी और सूरजपोल थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस की सयुक्त टीम ने 8 अगस्त को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चोरी की वारदात करने की फिराक में घूम रहे सात बदमाशों को दबोचा, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं।
आरोपियों ने रोडवेज बस स्टैंड के पीछे से एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों में बाबूलाल, रोशन, विजय बंजारा, बिंदिया, श्रीमती सुंदर, मनीषा और हेमलता शामिल हैं।सभी आरोपी सिरोही जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं और वर्तमान में उदयपुर के इन्द्रा कॉलोनी में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सभी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
