बाल अपचारी निकला वाहन चोर

कब्ज़े से 5 टू व्हीलर किये ज़ब्त 

 | 

2 धानमंडी क्षेत्र से, सूरजपोल, अम्बामाता, सवीना से 1-1 चुराई थी गाड़ियां 

उदयपुर 22 फरवरी 2021। शहर के सवीना थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। जिसके कब्ज़े से चुराए गए 5 वाहन भी ज़ब्त किये है। बाल अपचारी वाहन चोरी का आदि है।  इसके खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के 3 केस दर्ज है। 

सवीना पुलिस थानाधिकारी रविंद्र चारण ने बताया की सवीना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक स्कूटी पर एक बालक को संदिग्ध हालत में पाया जिन्हे रोक कर पूछताछ की तो स्कूटी चोरी की पायी गई। उक्त बाल अपचारी की डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की तो अन्य स्थानों से भी वाहन चोरी स्वीकार की। 

पुलिस ने बताया ने बाल अपचारी वाहन चोरी का आदि है।  इनके कब्ज़े से चोरी किये हुए पांच टू व्हीलर ज़ब्त किये गए। जो की इन्होने 2 धानमंडी थाना क्षेत्र से, 1 सूरजपोल थाना क्षेत्र से, 1 अम्बामाता थाना क्षेत्र से तथा 1 सवीना थाना क्षेत्र से चुराए थे। वहीँ इस बाल अपचारी के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के 3 केस दर्ज है।  

UdaipurTimes की ख़बरों से जुड़ने के लिए हमारे GOOGLE NEWS | WHATSAPP |  SIGNAL | TELEGRAM चैनल्स को सब्सक्राइब करें और FacebookTwitter और Instagram पर भी फॉलो करें

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News